भूगोल क्या हैं? |Geography in Hindi

भूगोल जिसे अंग्रेजी में Geography कहा जाता हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ हैं- पृथ्वी का वर्णन। भूगोल के जनक इरैटोस्थनीज़ हैं, जिन्होंने सर्वप्रथम पृथ्वी के वर्णन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भूगोल के अंतर्गत पृथ्वी एवं प्राकृतिक घटकों का अध्ययन किया जाता हैं।

भूगोल को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता हैं। इसके अंतर्गत नदियों,पर्वतों,मानचित्रों आदि का अध्ययन छात्रों को कराया जाता हैं। इसमें पृथ्वी की आंतरिक एवं बाहरी संरचना का सम्पूर्ण अध्ययन किया जाता हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानिंगे कि भूगोल क्या हैं? What is Geography

भूगोल क्या हैं? |What is Geography

भूगोल कला और विज्ञान दोनों हैं, भूगोल वह विषय या शास्त्र हैं जिसके अंतर्गत पृथ्वी की संरचना एवं पृथ्वी में पाए जाने वाले खनिज तत्वों का अध्ययन किया जाता हैं। Geography ग्रीक भाषा का शब्द हैं, जिसका निर्माण दो शब्दों की सहायता से किया गया हैं।

Geo+Grapho जिसमें Geo का अर्थ हैं- पृथ्वी और Grapho का अर्थ हैं- लिखना या वर्णन करना।

● भूगोल का पिता (Father of Geography) किसे कहा जाता हैं?

geography kya hain hindi

हिकेटियस को भूगोल का पिता कहा जाता हैं, इन्होंने अपनी पुस्तक “Ges-Periods” अर्थात पृथ्वी का वर्णन में पृथ्वी की संरचना का क्रमबद्ध वर्णन किया। भूगोल एक विस्तृत क्षेत्र रखने वाला विषय हैं। इसमें पृथ्वी के साथ-साथ सम्पूर्ण ब्रमांड का अध्ययन किया जाता हैं।

भूगोल को 5 भागों में विभाजित किया जाता हैं- भौतिक भूगोल,आर्थिक भूगोल,मानव भूगोल,सामाजिक भूगोल और राजनीतिक भूगोल। इन समस्त भागों के अंतर्गत इनके क्षेत्र में निहित प्रकरणों (Topics) की सहायता से छात्रों को भूगोल विषय का विस्तृत ज्ञान प्रदान किया जाता हैं।

भूगोल विषय के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन,सौरमंडल, पर्यावरण,जीव-जंतुओं,नदियों,पर्वतों,मिट्टी आदि का अध्ययन मुख्य रूप से कराया जाता हैं। भूगोल को प्राचीन विज्ञान की संज्ञा दी जाती हैं, क्योंकि इसके अंतर्गत क्रमबद्ध रूप से छात्रों को अध्ययन कराया जाता हैं।

भूगोल की परिभाषा |Definition of Geography

भूगोल की परिभाषाएं अनेक विद्यानों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा दी गयी हैं, जिनमें से मुख्य इस प्रकार हैं-

वर्नहार्ड महोदय के अनुसार – “भूगोल पृथ्वी की सतह को अध्ययन का केंद्र मानकर उसे समझाने की प्रक्रिया हैं।”

टॉलमी महोदय के अनुसार – “भूगोल वह आभामय विज्ञान हैं, जो पृथ्वी की झलक स्वर्ग में देखता हैं।”

स्ट्रैबो महोदय के अनुसार – “भूगोल एक ऐसा स्वतंत्र विषय हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को विश्व आकाशीय पिंडो,महासागरों,जीव-जंतुओं,वनस्पतियों, फुलों, भू-धरातलों के क्षेत्रों में देखी जाने वाली प्रत्येक अन्य वस्तु का ज्ञान प्राप्त करवाना हैं।”

होम्स महोदय के अनुसार – “भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता हैं, जो मानव के रहने का स्थान हैं।”

कांट महोदय के अनुसार – “भूगोल भूतल के क्षेत्र में विवेचनात्मक अध्ययन करने वाला विषय हैं।”

भूगोल के प्रकार |Types of Geography

1. भौतिक भूगोल – भौतिक भूगोल के अंतर्गत पृथ्वी के धरातल,सागरों-महासागरों, वायु और मौसम आदि से संबंधित अध्ययन किया जाता हैं। इसमें इन समस्त भागों में सम्मिलित तत्वों को आधार बनाकर अध्ययन कराया जाता हैं।

2. आर्थिक भूगोल – आर्थिक भूगोल में वनस्पतियों, जीव-जंतुओं एवं मानवीय आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता हैं। इसके अंतर्गत धन से संबंधित समस्त पहलुओं का अध्ययन किया जाता हैं। यह भौगोलिक स्थिति के आर्थिक विश्लेषण का कार्य करती हैं।

3. मानव भूगोल – मानव भूगोल के अंतर्गत मानव विकास के क्रमबद्ध पहलुओं का अध्ययन किया जाता हैं। मानव भूगोल मानव-संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान आदि संबंधित विषयों में टिप्पडी करने का कार्य करता हैं।

4. सामाजिक भूगोल – सामाजिक भूगोल के अंतर्गत सामाजिक वर्गों,धर्मो एवं लिंग (Gender) संबंधित तत्वों का अध्ययन किया जाता हैं। यह सामाजिक समूहों और वर्गों का वातावरण के साथ संबंधों की विवेचना करता हैं।

5. राजनीतिक भूगोल – राजनीतिक भूगोल, भूगोल की वह शाखा हैं, जिसके अंतर्गत स्थानीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक वर्चस्व की व्याख्या की जाती हैं। इसमें राजनीती का विश्लेषण भौगोलिक सिद्धांतो के आधार पर किया जाता हैं।

भूगोल के उद्देश्य |Aims of Geography

● भूगोल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भौगोलिक पृष्टभूमि का ज्ञान प्रदान करना हैं।

● यह छात्रों को वातावरण, नदियों,धरातलों,दिशाओं, पृथ्वी की आंतरिक एवं बाहरी संरचना का ज्ञान प्रदान करता हैं।

● इसका उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता का ज्ञान करवाना हैं।

● यह छात्रो को जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में ज्ञान प्रदान करता हैं।

● छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं भौगोलिक सिद्धांतो का विकास करना इसका प्रमुख उद्देश्य हैं।

शिक्षा में भूगोल की उपयोगिता

शिक्षा में भौगोलिक शिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। इसका अध्ययन कर छात्रों में भौगोलिक भावनाओं का विकास होता हैं। इसका अध्ययन कर छात्र पृथ्वी की संरचना से संबंधित सभी पहलुओं का अध्ययन करते हैं। यह छात्रों को जलवायु परिवर्तन,धरातल,दिशाओं,नदियों एवं प्राकृतिक संसाधनों के तत्वों का ज्ञान प्रदान करती हैं।

इसके अध्ययन से जलवायु परिवर्तन के समय, कारणों एवं प्राकृतिक संसाधनों की मात्राओं व खपतो के संबंध में भविष्यवाणी की जा सकती हैं। इसके अध्ययन से छात्रों में एकता का भाव आता हैं एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियों से संबंध में जागरूक होते हैं।

निष्कर्ष |Conclusion

भूगोल क्या हैं? भूगोल पृथ्वी के आंतरिक और बाहरी तत्वों का समावेश हैं। इस विषय का अन्य समस्त विषयों के साथ अत्यंत घनिष्ठ सम्बंध हैं। इसका अध्ययन जलवायु को संरक्षण प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं।

तो दोस्तों आज आपने जाना कि भूगोल क्या हैं? (What is Geography in Hindi) अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *