एमएससी कोर्स (Msc Course Details in Hindi)

Msc Course जिसे फुल फॉर्म हैं- Master of Science एक दृवर्षीय कार्यक्रम हैं। यह पाठ्यक्रम मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में चलाया जाता हैं। Msc कोर्स चार सेमेस्टर में पूरा किया जाता हैं।

यह वह कोर्स हैं जो वर्तमान समय में प्रत्येक छात्र करना चाहता हैं क्योंकि यह एक ऐसा कोर्स हैं जिसमें बहुत अच्छा भविष्य हैं। यह कोर्स करके आपके पास आय प्राप्त करने हेतु अनेकों विकल्प आ जाते हैं। दोस्तों आज हम इसी कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कारिंगे। अगर आप भी यह कोर्स करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। Msc Course Details in Hindi.

एमएससी कोर्स क्या हैं? | What is Msc Course

Msc Course Kya hai hindi

Msc कोर्स स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने का एक माध्यम हैं। बीएससी कोर्स पूरा करने के उपरांत अपने विषय में और अधिक ज्ञान प्राप्त करने और निपुणता प्राप्त करने के लिए Msc कोर्स करना एक बहुत अच्छा विकल्प हैं।

Bsc कोर्स करने के बाद आप अपनी रुचि के अनुसार चयनित विषय के आधार पर Msc कर सकते हैं।

एमएससी कोर्स करने हेतु अनिवार्यता

Msc कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने हेतु आपके द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के महाविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको के साथ Bsc उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

आप उन्हीं विषयो में एमएससी कर सकते है। जिन विषयों में आपने अपना Bsc कोर्स किया हो।

एमएससी कोर्स की फीस (Fees of Msc Course)

सरकारी महाविद्यालय से Msc कोर्स करने पर इसका कुल खर्चा लगभग 8000 से 10000 के मध्य होगा। इसके अलावा प्रत्येक सेमेस्टर के अनुरूप Examination Fees अलग से होती हैं। यह 400 से 500 तक हो सकती हैं।

और बात करे अगर निजी महाविद्यालयों से आप Msc Course करने की तो तब यह खर्चा 40000 से 50000 तक हो सकता हैं।

Msc कोर्स में विषय से संबंधित जानकारी –

एमएससी कोर्स के दौरान आपको अपनी रुचि के अनुसार किसी एक विषय को चयनित करना होता हैं। जैसे कि आप एमएससी भौतिक विज्ञान/रसायन विज्ञान/गणित/जंतु विज्ञान/वनस्पति विज्ञान आदि विषयों से कर सकते हैं।

सभी विषयों के लिए पेपेरो की संख्या अलग-अलग प्रकार से निर्धारित है।

उदाहरण के लिए अगर हम बात करें गणित विषय से Msc करने कि तो इसमें प्रत्येक सेमेस्टर में आपको 4 पेपेरो की परीक्षा देनी होती हैं और वही अगर आप भौतिक विज्ञान/रसायन विज्ञान या जंतुविज्ञान जैसे विषयों से Msc करते है तो इनमें प्रत्येक सेमेस्टर में पेपेरो कई संख्या अलग-अलग होती हैं।

किसी सेमेस्टर में यह संख्या 2 भी हो सकती है तो किसी मे 5 भी। इसके अलावा प्रत्येक सेमेस्टर में प्रैक्टिकल परीक्षा भी देनी होती हैं।

एमएससी कोर्स के बाद कैरियर (Scope After Msc Course)

जो छात्र-छात्राएं विज्ञान विषयो में रुचि रखते है तथा विज्ञान के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं उनके लिए Msc कोर्स एक बहुत बड़ा दायरा प्रदान करता है। जिसमें वे अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।

एमएससी कोर्स करने के बाद आपके ज्ञान में वृद्धि होती हैं आप चाहे तो बच्चों को ट्यूशन दे सकते है या फिर अपना कोचिंग सेंटर भी खोल सकते हैं।

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते है तो आप प्रवक्ता (Lecturer) बन सकते हैं। Net पास करके P.Hd कर सकते हैं, प्रोफेसर बन सकते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में इनसे भी ऊँचे और अच्छे पदों तक पहुच सकते हैं।

Msc कोर्स करने के बाद आप सरकारी तथा प्राइवेट किसी भी क्षेत्र में जॉब कर सकते है। इन क्षेत्रों में आप Researcher,Technical Department, Laboratories, Research Institute,Food Industries, Hospitals, Agricultural Organizations etc में अच्छे पदों पर जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष Conclusion

विज्ञान संकाय से संबंधित छात्र-छात्राओं के लिए स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आयोजित Msc कोर्स करना एक अच्छा विकल्प हैं जो आपको आगे चलकर अच्छे भविष्य की ओर अग्रसर करता है।

तो दोस्तो आज अपने एमएससी कोर्स से संबंधित समस्त जानकारियों के बारे में जाना (Msc Course Details in Hindi) अगर आपको किसी संबंध में कोई सूचना चाहिए हो तो आप बता सकते हैं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *