प्रकाश क्या है? |What is Light in Hindi

प्रकाश Light क्या हैं दोस्तों सामान्यतः हम प्रकाश को एक चमकती हुई चीज के रूप में देखते है। जिसकी सहायता से हम किसी वस्तु को दिन के उजाले में देख पाते हैं। किंतु विज्ञान की दुनिया में प्रकाश को एक वस्तु के रूप में देखा जाता हैं जिसके अर्थ को विस्तृत रूप से परिभाषित किया जाता हैं।

light prakash kya hai hindi

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से प्रकाश से संबंधित समस्त जनकारी प्रदान करने वाले हैं जिसमें हम जानेंगे कि प्रकाश क्या हैं? प्रकाश के आधार पर वस्तुओं के प्रकार, प्रकाश का परावर्तन और प्रकाश का अपवर्तन। What is Light in Hindi

प्रकाश क्या है? |What is Light in Hindi

प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है जो हमें देखने में सहायता प्रदान करती है। हम अपने आस पास किसी भी वस्तु को देख पाते हैं यह सब प्रकाश के कारण ही संभव हो पाता है। हमें कोई भी वस्तु तब दिखाई देती है जब प्रकाश की किरणें उस वस्तु से टकराकर हमारी आँखों पर पड़ती हैं।

प्रकाश के स्रोत – Sources of Light

वह वस्तु जो प्रकाश प्रदान करती है उसे प्रकाश का स्रोत कहा जाता है। प्रकाश के स्रोत प्राकृतिक (Natural) अथवा कृत्रिम (Artificial) किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। प्रकाश के प्राकृतिक स्रोत के अंतर्गत सूर्य, तारे, कुछ कीड़े (जुगनू) आदि आते हैं तथा बल्ब, मोमबत्ती, लेज़र आदि प्रकाश के कृत्रिम स्रोत के उदाहरण हैं।

प्रकाश के आधार पर वस्तुओं के प्रकार-

प्रकाश के आधार पर वस्तुएँ निम्नलिखित प्रकार की होती हैं-

● प्रदीप्त वस्तुएं (Luminous Objects)- वे वस्तुएं जो स्वयं के प्रकाश से प्रकाशित होती हैं उन्हें प्रदीप्त वस्तु कहा जाता है। उदाहरण- सूर्य, लाइट बल्ब आदि।

● अप्रदीप्त वस्तुएं (Non-luminous Objects)- जिन वस्तुओं के पास स्वयं का कोई प्रकाश नहीं होता है उन्हें अप्रदीप्त वस्तु कहा जाता है। उदाहरण- किताब, पैन, पेंसिल आदि।

● पारदर्शी वस्तुएं (Transparent Materials)- वे वस्तुएं जो स्वयं में से प्रकाश को आर पार निकल जाने देती हैं उन्हें पारदर्शी वस्तुएं कहा जाता है। हमें इन वस्तुओं से आर पार स्पष्ट दिखाई देता है।
उदाहरण- स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु, कुछ प्रकार के प्लास्टिक आदि।

● अर्धपारदर्शी वस्तुएं (Translucent Materials)- वे वस्तुएं प्रकाश की कुछ ही मात्रा को अपने आप से पास होने देते हैं उन्हें अर्धपारदर्शी वस्तु कहा जाता है। हम स्पष्ट रूप से इनके आर पार नही देख सकते हैं।
उदाहरण- बटर पेपर, तेल लगा कागज आदि।

● अपारदर्शी वस्तुएं (Opaque Materials)- जिन वस्तुओं से प्रकाश आर पार नहीं हो सकता उन्हें अपारदर्शी वस्तु कहते हैं। हम इन वस्तुओं के आर पार नहीं देख सकते हैं। उदाहरण- लकड़ी, सीमेंट, कोयला आदि।

प्रकाश का संचरण – Propagation of Light

प्रकाश का संचरण से तात्पर्य है प्रकाश तरंगों का किसी माध्यम जैसे वायु, जल आदि से गुजरना। प्रकाश तरंगें अलग-अलग माध्यम में अलग-अलग चाल (Speed) से ट्रेवल करती हैं।

◆ प्रकाश में दो महत्वपूर्ण घटनाएं घटित होती हैं। ये दो घटनाएं इस प्रकार हैं-

1. प्रकाश का परावर्तन (Reflection of Light)- जब प्रकाश की किरणें किसी वस्तु की सतह से टकराकर पुनः उसी माध्यम में लौट जाती हैं, उसे प्रकाश का परावर्तन कहा जाता है। जब प्रकाश का परावर्तन होता है तो इस दौरान यह दो नियमों का पालन करता है। इन नियमों को समझने से पहले कुछ बिंदुओं को समझना आवश्यक है।

प्रकाश के परावर्तन से सम्बंधित ये बिंदु इस प्रकार से हैं-

● वस्तु की सतह पर आने वाली प्रकाश किरण को आपतित किरण (Incident Ray) कहा जाता है।

● वस्तु की सतह से टकराकर जाने वाली किरण को परावर्तित किरण (Reflected Ray) कहते हैं।

● वह बिंदु जहां पर आपतित किरण सतह पर मिलती है उसे आपतन बिंदु (Point of Incidence) कहा जाता है।

● सतह के लम्बवत सीधी रेखा को अभिलम्ब (Normal) कहते हैं।

● आपतित किरण और अभिलम्ब के मध्य बनने वाले कोण को आपतन कोण (Angle of Incidence) कहते हैं।

● परावर्तित किरण और अभिलम्ब के मध्य बनने वाले कोण को परावर्तन कोण (Angle of Reflection) कहते हैं।

प्रकाश के परावर्तन के नियम – Laws of Reflection

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम इस प्रकार हैं-

1. आपतित किरण, परावर्तित किरण और अभिलम्ब सभी एक ही तल पर उपस्थित होते हैं।

2. आपतन कोण हमेशा परावर्तन कोण के बराबर होता है।

परावर्तन के प्रकार – Types of Reflection

परावर्तन दो प्रकार का होता है-

● रेगुलर
● इररेगुलर

● रेगुलर परावर्तन – जब परावर्तन किसी Smooth या Polished सतह से होता है उसे रेगुलर परावर्तन कहते हैं।

● इररेगुलर परावर्तन- जब परावर्तन किसी रफ़ सतह से होता है उसे इररेगुलर परावर्तन कहते हैं।

2. प्रकाश का अपवर्तन (Refraction of Light) – परावर्तन की तरह अपवर्तन भी प्रकाश से सम्बंधित एक घटना है। जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में पास होती है तो इस दौरान उस प्रकाश किरण की दिशा परिवर्तित हो जाती है या वह मुड़ जाती है, इसी घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहा जाता है।

जानें- Source of Energy क्या हैं?

संक्षेप में – Conclusion

प्रकाश क्या हैं? प्रकाश एक ऐसी ऊर्जा का स्रोत हैं जिसकी सहायता से हम किसी वस्तु, व्यक्ति आदि को देख पाते हैं। प्रकाश की किरणें उस वस्तु से टकराके हमारे नेत्रों तक पहुचती हैं। जिस कारण हम किसी भी वस्तु को आसानी से देख पाते हैं।

तो दोस्तों, आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि प्रकाश क्या हैं? (What is Light in Hindi) हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो। यदि आपके इस पोस्ट से संबंधित कोई विचार हैं तो आप कमेंट बॉक्स का उपयोग कर उन विचारों को हम तक पहुँचा सकते हैं।

Previous articleप्रसिद्ध पुस्तकें और उनके लेखक MCQ |Lekhak aur Unki Pustak MCQs (GK)
Next article30+ GK Questions in Hindi – जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशन और उनके उत्तर
Pankaj Paliwal
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम पंकज पालीवाल है, और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ. मैंने एम.ए. राजनीति विज्ञान से किया हुआ है, एवं साथ मे बी.एड. भी किया है. अर्थात मुझे S.St. (Social Studies) से जुड़े तथ्यों का काफी ज्ञान है, और इस ज्ञान को पोस्ट के माध्य्म से आप लोगों के साथ साझा करना मुझे बहुत पसंद है. अगर आप S.St. से जुड़े प्रकरणों में रूचि रखते हैं, तो हमसे जुड़ने के लिए आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here