30+ GK Questions in Hindi – जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशन और उनके उत्तर

30+ GK Questions: सामान्य ज्ञान के इन 30 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों में हमने उन प्रश्नों को शामिल किया हैं तो प्रत्येक वर्ष किसी न किसी परीक्षा में लगातार पूछे जाते रहे हैं। यदि आप किसी कंपटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे – SSC, UKSSC, UKPSC, CTET तो यह 30 बहुविकल्पीय प्रश्न आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

इन सभी प्रश्नों मे आपको 4 विकल्प दिए गए हैं आपको उन चार प्रश्नों में किसी एक सही उत्तर का चयन करना हैं। इसके साथ ही प्रत्येक प्रश्न के नीचें उसका सही विकल्प भी दिया गया हैं। उसे देख आप खुद का मूल्यांकन कर सकते हैं। इन सभी प्रश्नों का 3 से 4 बार अभ्यास करने पर यह सभी प्रश्न आपको आसानी से याद हो जाएंगे।

gk questions and answers

सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़े। यह सभी प्रश्न आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। तो चलिए 30+ जनरल नॉलेज के प्रश्न और उनके उत्तरों को जानते हैं। Gk Questions in Hindi

30+ GK Questions in Hindi – जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशन और उनके उत्तर

Q1. “मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्णायक हैं, कोई देवी-देवता या ईश्वर नहीं” उक्ति संबंधित हैं-

A. महात्मा बुद्ध से
B. महावीर स्वामी से
C. पशवनाथ से
D. उपलि से

उत्तर – A

Q2. महान गुप्त शासकों ने विभिन्न प्रकार के कलात्मक सिक्कों का प्रचलन किया था। भारत के मध्यवर्ती भाग में चांदी के सिक्कों को सर्वप्रथम किसने प्रारम्भ किया था?

A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. समुंद्रगुप्त
C. कुमारगुप्त
D. स्कन्दगुप्त

उत्तर – A

Q3. बलबन ने अपनी बादशाहत को निम्न में से किस कारण से सर्वोच्चता के रूप में स्थापित किया?

A. अपने आप को प्रतिष्ठित करने के लिए
B. किसी भी प्रकार के विद्रोह की संभावनाओं को रोकने के लिए
C. खलीफा की शक्ति में कमी के लिए
D. शासन के पृथक्करण की स्थापना के लिए

उत्तर – B

Q4. पंचायती राज व्यवस्था की संरचना किस स्तर पर आधारित हैं?

A. गांव, जिला और राज्य
B. गांव, तहसील एवं राज्य
C. गांव, प्रखंड और जिला
D. गांव, अंचल और राज्य

उत्तर – C

Q5. किसके सुझाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय संघ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में बदल गया?

A. दादाभाई नोरोजी
B. एनी बेसेंट
C. डॉ. बी. आर अंबेडकर
D. जवाहर लाल नेहरू

उत्तर – A

Q6. भारतीय महिला संघ की पहली अध्यक्ष कौन थी?

A. सरलादेवी चौधरानी
B. रमाबाई
C. एनी बेसेंट
D. डोरोथी जिनराजडासा

उत्तर – C

Q7. वर्ष 1857 की क्रांति की असफलता का मुख्य कारण क्या था?

A. क्रांति में सबने सहयोग नहीं दिया था
B. आंदोलनकारियों में लक्ष्य, नेतृत्व एवं संगठन का अभाव था
C. अंग्रेजो ने विदेशों से सहायता प्राप्त की थी
D. क्रांति का विस्फोटक समय से पूर्व हो गया था

उत्तर – B

Q8. ब्रिटिश संसद ने साइमन आयोग को किसके पुनर्निरीक्षण के लिए भेजा था?

A. अंग्रेजी शिक्षा की प्रगति
B. सामाजिक सुधार
C. द्विशासन के क्रिया-कलाप
D. हिन्दू-मुश्लिम एकता

उत्तर – C

Q9. भूगोल का चतुर्थ आयाम किसे कहा जाता हैं?

A. धरातली प्रतिरूप
B. वितरण प्रतिरूप
C. कार्य-कारण प्रतिरूप
D. समय

उत्तर – D

Q10. गांधी जी के अनुसार

A. शिक्षा का मूल उद्देश्य प्रतिष्ठा और स्वाभिमान का भाव पुर्नजीवित करना होना चाहिए
B. शिक्षा के द्वारा मस्तिष्क व आत्मा का उचित विकास हो
C. अंग्रेजी शिक्षा ने भारतीयों को अपाहिज बना दिया हैं
D. सभी कथन सत्य हैं

उत्तर – D

Q11. मौलिक अधिकारों को लागू करने का दायित्व हैं

A. उच्चतम न्यायलय पर
B. उच्च न्यायालय पर
C. 1 और 2 दोनों
D. केंद्र सरकार पर

उत्तर – C

Q12. नीले रंग के कुछ पाषाण खंड किस स्थल से प्राप्त हुए हैं?

A. सौराष्ट्र
B. भीमबेटका
C. बागन
D. सिरसा

उत्तर – B

Q13. ऋग्वेद में जातवेदस, हिरंदत्त और गृहपति किस देवता की उपाधियां हैं?

A. इंद्र
B. वरुण
C. अग्नि
D. सूर्य

उत्तर – C

Q14. बरमूडा ट्राइंगल कहा अवस्थित हैं?

A. दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
B. उत्तरी अटलांटिक महासागर में
C. दक्षिणी प्रशांत महासागर में
D. उत्तरी प्रशांत महासागर में

उत्तर – B

Q15. भारत की जलवायु की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या हैं?

A. पवनों की दिशा में परिवर्तन
B. गर्म तथा शीतकालीन पवनों का असरदार होना
C. पवनों में मौसम के अनुसार परिवर्तन
D. पूरे साल लगातार वर्षा

उत्तर – A

Q16. अकबर के शासनकाल में प्रचलित ‘जब्त’ प्रणाली किस जगह लागू नहीं थी?

A. दिल्ली, अवध
B. गुजरात, बंगाल
C. खानदेश
D. अवध एवं उसके आस-पास के क्षेत्र

उत्तर – B

Q17. वर्ष 1830 में ‘धर्म सभा’ की स्थापना की थी

A. शिव दयाल
B. शिव नारायण अग्निहोत्री
C. राधाकांत देव
D. ताराचंद्र चक्रवर्ती

उत्तर – C

Q18. भारत मे ‘सूती वस्त्र उद्योग’ को बढ़ावा देने में प्रमुख योगदान हैं

A. उपयुक्त जलवायु
B. सस्ता श्रम
C. कपास की उपलब्धता
D. ये सभी

उत्तर – D

Q19. सामाजिक अध्ययन शिक्षण में प्रोजेक्ट किस सिद्धांत पर आधारित होते है?

A. क्रियाशीलता का सिद्धांत
B. सोद्देश्य का सिद्धांत
C. स्वतंत्रता का सिद्धांत
D. ये सभी

उत्तर – D

Q20. NCF 2005 के अनुसार पर्यावरण अध्ययन किस कक्षा से शुरू करने की सिफारिश की हैं

A. कक्षा 3 से
B. कक्षा 6 से
C. कक्षा 1 से
D. इनमें से कोई नही

उत्तर – A

Q21. इब्राहिम लोदी के बारे में निन्न में से क्या सत्य नहीं हैं?

A. अफगान अमीरों की खिलाफत
B. क्रूर एवं निरंकुश शासक
C. दौलत खाँ ने काबुल के शासक बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बुलाया
D. महान निर्माता एवं कला पुजारी

उत्तर – D

Q22. भारत की राजधानी के रूप में दिल्ली का उदघाटन निम्नलिखित में से किसने किया?

A. लार्ड कैनिंग
B. लार्ड इरविन
C. लार्ड लिटन
D. लार्ड विलिंगटन

उत्तर – B

Q23. निम्नलिखित में किस स्थल पर कुँवारी-देवी की मुहर की खोज की गई थी?

A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. चनाहूदड़ो
D. लोथल

उत्तर – A

Q24. इल्तुतमिश के शासन के दौरान क्या प्रतिबंधित था?

A. सैन्य-हथियारों की खरीद
B. विशेष गुलामों की खरीद
C. करो की वसूली
D. रईसों द्वारा शासकों के लिए सम्मान

उत्तर – B

Q25. निम्नलिखित में से कौन शाहजहाँ के शासनकाल के दो प्रमुख संगीतकार थे?

A. बसावन और दसवंत
B. सुखसेन और लालसेन
C. तानसेन और हरिषेण
D. अलीबेग और तानसेन

उत्तर – B

Q26. भारत के राष्ट्रपति की स्थिति हैं

A. कार्यकारी प्रधान की
B. संवैधानिक प्रधान की
C. नाममात्र प्रधान की
D. वास्तविक प्रधान की

उत्तर – B

Q27. तालिकोटा का युद्ध किस नाम से जाना जाता हैं

A. राक्षसी तंगड़ी का युद्ध
B. पानीपत का युद्ध
C. टेरीकोटा युद्ध
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – A

Q28. चंद्रगुप्त मौर्य के संबंध में मेगस्थनीज ने अनेकों विवरण दिए हैं। निन्न में से कौन-सा विवरण असत्य हैं?

A. राजा हमेशा अंगरक्षकों से घिरा रहता था
B. राजा को सोने की पालकी में ले जाता जाता था
C. राजा के शयन हेतु एक ही कमरा होता था
D. राजा के खाने को, उसके खाने से पहले कुछ खास नोकर उसे चखते थे

उत्तर – C

Q29. मोहम्मद बिन तुगलक के विषय मे क्या सत्य नहीं हैं?

A. उसने खुरासान, इराक एवं ट्रांस-ऑक्सियाना को जीतने की योजना बनाई थी
B. चीन से मुहम्मद-बिन-तुगलक के राजनयिक संबंध थे
C. सल्तनत के इतिहास में सबसे कम विद्रोह उसी के समय हुए
D. उसने इब्नबतूता को अपना राजदूत बनाकर चीन भेजा था

उत्तर – C

Q30. बहते जल और फव्वारों के साथ सुशोभित बाग जिन्हें चारबाग कहा जाता हैं, का चलन भारत मे किसने किया?

A. हुमायूँ ने
B. बाबर ने
C. अकबर ने
D. औरंगजेब ने

उत्तर – B

निष्कर्ष – Conclusion

पढ़े प्रसिद्ध पुस्तकें और उनके लेखक MCQ

तो दोस्तों आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से 30+ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों और उत्तरों के बारे में जाना। (GK Questions in Hindi) हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो। इसके साथ ही यह सभी प्रश्न आपकी आगामी प्रत्येक परीक्षाओं हेतु अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

तो इन सभी प्रश्नों का 2 से 3 बार अभ्यास जरूर करें। जिससे आप अपनी कंपटीटिव परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *