संतुलित आहार क्या हैं? |Balanced Diet in Hindi

सन्तुलित आहार Balanced Diet वह प्रक्रिया हैं जो जीवधारियों का विकास करने में साधन का कार्य करती हैं। सभी जीवधारियों (जीव-जंतुओं) को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती हैं। हम जो भी भोजन खाते हैं। वह कई प्रकार से हमारी सहायता करता हैं-

● यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं।

● यह हमारे शरीर को वृद्धि (growth) करने में सहायता करता हैं।

● यह हमें कई प्रकार के रोगों से बचाता हैं।

संतुलित आहार से आशय ऐसे खान-पान से हैं जो सदैव संतुलित मात्रा में हो अर्थात कोई भी वस्तु या भोजन शरीर के लिए तभी तक लाभदायक सिद्ध होता हैं, जब तक उसका सेवन किसी निश्चित सीमा के अंतर्गत किया जाए। अत्यधिक मात्रा में प्राप्त करने से वह हमारे शरीर हेतु हानिकारक सिद्ध हो सकता हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जनिंगे की संतुलित आहार क्या है? What is Balanced Diet. इससे होने वाले फायदे और इसकी आवश्यकता।

संतुलित आहार क्या हैं? What is Balanced Diet

हमारा शरीर अच्छी तरह से काम कर सकें इसके लिए यह बहुत आवश्यक हैं कि हमारे भोजन में सभी प्रकार के तत्व (Components) पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होने चाहिए।

Balanced Diet Kya hain

वह आहार जिसमें अनेक प्रकार के भोजन के तत्व (Components of Food) जो कि हमारे शरीर के स्वस्थ रूप से कार्य करने के लिए आवश्यक होते हैं, पर्याप्त तथा सन्तुलित मात्रा में उपस्थित हो, संतुलित आहार (Balanced Diet) कहलाता हैं।

संतुलित आहार में भोजन के सभी तत्व पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होने चाहिए क्योंकि ये सभी तत्व हमारे शरीर के स्वस्थ रूप से कार्य करने में सहायक होते हैं। भोजन में पाए जाने वाले ये मुख्य तत्व इस प्रकार हैं –

1. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) : कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं। जो हमे पूरे दिन काम करने के योग्य बनाता हैं।
स्रोत- फल,शहद,चावल,गेंहू,आलू,मक्का आदि।

2. वसा (Fats) : वसा भी हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। वसा हमारे शरीर के लिए जरूरी होती हैं परंतु इसका अत्यधिक सेवन हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता हैं। क्योंकि अधिक मोटापा सदैव बीमारी को निमंत्रण देने का कार्य करता हैं।
स्रोत- घी,मीट, तेल,मक्खन,पनीर आदि।

3. प्रोटीन (Protein) : हमारे शरीर मे मांसपेशियों (muscles) के निर्माण की आवश्यकता होती हैं।
स्रोत – मछली,मीट,अंडा,दूध,दाल,सोयाबीन आदि प्रोटीन के मुख्य स्रोत होते हैं।

4. विटामिन (Vitamins) : हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमारे शरीर मे इन विटामिनों की पूर्ति भोजन के माध्यम से होती हैं। विटामीन अनेक प्रकार के होते हैं और हमारे शरीर मे प्रत्येक विटामिन का अपना विशेष कार्य होता हैं।

5. खनिज (Minerals) : विटामिन की तरह ही मिनरल्स भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
स्रोत – आयरन,कैल्शियम, सोडियम,जिंक आदि।

6. फाइबर (Fibers) : फाइबर भी हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।

7. जल (Water) : जल हमारे आहार का आवश्यक भाग हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह अति आवश्यक होता हैं। जल हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने,पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाने, विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं आदि में सहायक होता हैं। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी एक व्यक्ति को पीना चाहिए।

भोजन में पाए जाने वाले ये तत्व हमारे शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। एक संतुलित आहार में इन सभी तत्वों का होना आवश्यक होता हैं या फिर हम यह कह सकते है कि जिस आहार मे ये विभिन्न प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, उसे संतुलित आहार (Balanced Diet) कहते हैं।

संतुलित आहार के लाभ (Benifits of Balanced Diet)

● संतुलित आहार हमें स्वस्थ रखता हैं।

● संतुलित आहार व्यक्ति को अनेक रोगों से दूर रखता हैं।

● संतुलित आहार ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता हैं।

● यह कैंसर जैसे रोगों से बचाता हैं।

● संतुलित आहार व्यक्ति को दीर्घायु (आयु में वृद्वि) प्रदान करता हैं।

● संतुलित आहार हमारी मांसपेशियों, दांतों,हड्डियों आदि को मजबूत बनाता हैं।

● यह व्यक्ति की उत्पादन क्षमता को बनाए रखने एवं उसके मूड को भी बेहतर बनाए रखता हैं।

● यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं एवं यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने का कार्य करता हैं।

● संतुलित आहार हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता हैं।

इस प्रकार हम कह सकते है कि एक बालक या व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य और पूर्ण विकास के लिए संतुलित आहार लेना अति आवश्यक हैं। व्यक्ति का स्वस्थ शरीर उसे विकास की ओर अग्रसर करता हैं।

संतुलित आहार क्यों आवश्यक हैं?

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने और कार्य करने के लिए विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं। संतुलित आहार में पर्याप्त मात्रा में सभी तत्व जैसे – कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन,वसा,खनिज,विटामिन,फाइबर आदि पाए जाते हैं। संतुलित आहार हमारे शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इसलिए एक व्यक्ति का संतुलित आहार लेना अति आवश्यक होता हैं। ताकि शरीर को वो सभी पोषक तत्व मिल सके। जिनकी उसे आवश्यकता होती हैं।

इस आहार की अनुपस्थिति में व्यक्ति को अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। एक बालक के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी होता हैं। इससे उसका शरीर तथा मष्तिष्क दोनों स्वस्थ रहिंगे और उसका सम्पूर्ण विकास अच्छी तरह से हो पाएगा।

संतुलित आहार का स्वास्थ पर प्रभाव (Health Effects of a Balanced Diet)

● संतुलित आहार हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता हैं।

● यह हमें बीमारियों से दूर रखता है और हमें स्वस्थ बनाता हैं।

● यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता हैं। जिससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता हैं।

● यह हमारे हृदय और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखता हैं।

● यह आहार हमारे वजन को नियंत्रित रखने एवं हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ व सुरक्षित रखने में भी सहायक हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमे जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है और हमे यह भोजन संतुलित आहार के रूप में लेना चाहिए ताकि हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सकें। संतुलित आहार में दूध और इससे बने पदार्थों जैसे मीट-मछली,फल,सब्जियां,अनाज आदि सभी पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।

वर्तमान समय में लोगों की व्यस्त जीवनशैली में वो अपने खान-पान पर ध्यान नही देते हैं परंतु हमें यह बात याद रखनी चाहिए कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं।” आज आपने जाना कि संतुलित आहार क्या हैं? (Balanced Diet in Hindi) अगर आपको यह पोस्ट लाभदायक लगी हो तो इसे अपने अन्य मित्रो के साथ अवश्य शेयर करें।

संबंधित पोस्ट – Natural Resources क्या हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *