Social Science क्या हैं? शब्द का हिंदी रूपांतरण हैं-सामाजिक विज्ञान, जिसका अर्थ होता हैं- समाज का विज्ञान। समाज मे रहने वाले मनुष्यों-जीवों का अध्ययन करना ही सामाजिक विज्ञान हैं। यह पोस्ट बी.एड,एम.ए एवं समस्त परीक्षाओं में आपके लिए लाभदायक हैं, कृपया इसे अंत तक पढ़े।
सामाजिक विज्ञान क्या हैं (Social Science Meaning in Hindi)

सामाजिक विज्ञान (Social Science) के अंतर्गत समाज की आवश्यकताओं एवं समाज मे हो रहे बदलावों के अध्ययन किया जाता हैं। सामाजिक विज्ञान को कला एवं विज्ञान दोनों रूपों में स्वीकार किया गया हैं, क्योंकि इसमें कौशल के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्यति का भी प्रयोग किया जाता हैं। आधुनिक समय में किसी भी राष्ट्र के सामाजिक परिप्रेक्ष्य के अध्ययन हेतु सामाजिक-विज्ञान को माध्यम बनाया जाता हैं।
सामाजिक अध्ययन के अंतर्गत विभिन्न विषयों को सम्मिलित किया जाता हैं, क्योंकि इन समस्त विषयों ( भूगोल,राजनीति-विज्ञान,अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, इतिहास) को आधार बनाकर ही समाज की स्थिति का वर्णन किया जाता हैं। सामाजिक अध्ययन social science के अर्थ को हम सामान्यतः समाज में मौजूद मनुष्यों एवं पशुओं के अध्ययन को मानते हैं।
सामाजिक विज्ञान की परिभाषा (Definition of Social Science in Hindi)
1) विश्वकोश के अनुसार – “सामाजिक विज्ञान वह विषय है, जो मानव के विकास से संबंधित हैं और जो मनुष्य के सामाजिक समूहों के व्यवहारों का अध्ययन करती हैं।”
2) समुदाय आयोग के अनुसार -“सामाजिक विज्ञान वह हैं जो राष्ट्र के युवाओं में मूल्यों का विकास करती है, जिसके द्वारा उनमें नैतिक-मूल्यों का विकास होता हैं।
इन दोनों परिभाषाओं को ध्यानपूर्वक समझा जाए तो यह कहना सत्य होगा कि सामाजिक-विज्ञान समाज मे रहने वाले लोगों के व्यवहार का अध्ययन हैं।
सामाजिक विज्ञान की विशेषता (Features of Social Science)
● सामाजिक विज्ञान समाज का विज्ञान हैं। इसमें वैज्ञानिक पद्यति को आधार बनाकर समाज का अध्ययन किया जाता हैं।
● यह मानव एवं पशुओं के व्यवहार का अध्ययन करता हैं।
● यह समाज की आवश्यकताओं एवं उनमें हो रहे बदलावों के विस्तृत अध्ययन कर उसको सही मार्ग की ओर अग्रसर करती हैं।
● इसको शिक्षा में प्रमुख रूप से सम्मिलित किया गया हैं।
● सामाजिक विज्ञान का केंद्र बिंदु समाज और मानव हैं।
● सामाजिक विज्ञान का अध्ययन क्षेत्र बहुत व्यापक हैं।
सामाजिक विज्ञान की उपयोगिता
● इसके द्वारा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में हो रहे बदलावों को नियंत्रित किया जाता हैं।
● समाज की संरचना को समझने में सहायक।
● यह शिक्षा के आधार का निर्माण करने में भी सहायक हैं।
● समाज की समस्याओं का पता लगाने में सहायक।
● उन समस्त समस्याओं का समाधान निकालने में सहायक।
● पूर्व को वर्तमान एवं वर्तमान को भविष्य के साथ जोड़ने में सहायक।
● सामाजिक समायोजन करने में सहायक।
● राष्ट्रीय स्थिति को मजबूती प्रदान करने में सहायक।
शिक्षा में सामाजिक विज्ञान
● यह छात्रों में सामाजिक तत्वों का विकास करती है, जिससे वह एक सामाजिक नागरिक बन सकें।
● यह छात्रों को सामाजिक समायोजन करने हेतु तैयार करता हैं।
● यह छात्रों को सामाजिक उद्देश्यों से परिचित करता हैं।
● यह शिक्षा के वास्तविक उद्देश्यों एवं लक्ष्यों का निर्धारण करती हैं।
● यह छात्रों के नैतिक-मूल्यों का विकास करती हैं।
● यह सामाजिक कार्यो एवं सामुदायिक कार्यो को बढ़ावा देने का कार्य करता हैं।
● अतीत में हुई घटनाओं का अध्ययन करने हेतु।
● मानव विकास एवं विकास के चरणों का अध्ययन करने हेतु।
● विषय एवं विषय-वस्तु के चयन में सहायक।
निष्कर्ष
सामाजिक विज्ञान कला एवं विज्ञान दोनों हैं, इसके अभाव में अन्य किसी भी विषय का कोई औचित्य नही हैं। यह सामाजिक परिस्थितियों को मानव के अनुकूल बनाने का निरंतर प्रयास करता हैं।
दोस्तों, आपको इस पोस्ट Social Science क्या हैं? से काफी कुछ जानने को मिला होगा और हम यह आशा करते है कि आप भी एक सामाजिक नागरिक बने और सामाजिक कार्यो में सहयोग करें।
संबंधित पोस्ट- सामाजिक अध्ययन Social Studies क्या हैं?
Thanks for this post it is very helpful for me and others also ..
Thanks for this post this is very helpful for me and others also so thank you so much
Thank you sir fir this post.. 🙏🙏
dhanywad somya..
very nice its very helpful thanx