संगठन (Organization) क्या हैं, अर्थ परिभाषा और विशेषता

संगठन Organization एक ऐसी व्यवस्था का नाम हैं जिसमें कई लोग मिल कर एक साथ किसी एक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य करते है। संगठन को एक संस्था के रूप में भी देखा जा सकता हैं। सरल शब्दों में कहे तो कई लोगों का वह समूह जो किसी एक नेतृत्व पर कार्य करता हैं उसे संगठन कहते हैं।

संगठन को प्रायः कई व्यक्तियों के आधिकारिक समूहों के रूप में देखा जाता हैं। जैसे – UNO, WHO आदि। संगठन को विभिन्न नीतियों, तकनीकों एवं विचारधाराओं के समूहों के रूपों में भी देखा जाता हैं। यह किसी कार्य को नीतिगत सम्पन्न करने की एक कला भी हैं।

organization meaning in hindi

एक उचित संगठन किसी कार्य को भली-भांति सम्पन्न करने या उस कार्य को उचित रूप से पूरा करने में प्रायः सफल रहता हैं। दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से विस्तृत रूप से बताएंगे कि संगठन क्या हैं इसकी परिभाषा और इसके कार्य। Organization Meaning in Hindi

संगठन क्या हैं? – Organization Meaning in Hindi

सगठन विभिन्न लोगों के एक समूह को कहते हैं जिसके सदस्यों की स्थिति, विचारधारा, मानसिकता, आर्थिक स्थिति, सामाजिक स्थिति, सांस्कृतिक स्थिति में भिन्नताएं होने के बाद भी वह समस्त लोग किसी एक कार्य या एक उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्य करते हैं। संगठन के संचालन हेतु एक कुशल नेतृत्व (Leadership) की आवश्यकता होती हैं जो उस संगठन का संचालन नियमों एवं नीतियों के अनुसार कर सकें।

प्रायः संगठन की सत्ता या शक्ति किसी एक व्यक्ति के हाथों में होती हैं जिस कारण इसे शक्ति के केंद्रीकरण के रूप में भी देखा जा सकता हैं। सामान्यतः संगठन एकता का भी प्रतीक होता हैं क्योंकि इसके अंतरगत कई लोग एक साथ मिलकर किसी कार्य को पूर्ण करते हैं।

संगठन द्वारा सम्पन्न कार्य नीतिगत और नियमों पर आधारित होते हैं अर्थात संगठन द्वारा सम्पन्न कार्यों का लेखा-जोखा संभाल कर रखा जाता हैं। जिससे पूर्व के कार्यों की उचित समय पर समीक्षा की जा सकें। किसी संगठन को चलाने के लिए आर्थिक स्थिरता, समन्वय, एकता और सहयोग की भावना होना अत्यंत आवश्यक हैं।

संगठन की परिभाषा – Definition of Organization

मैफारलैण्ड (Mefarland) के अनुसार – “मनुष्यों का एक पहचान समूह जो अपने प्रयासों को उद्देशय प्राप्ति में लगता हैं वह संगठन कहलाता हैं।”

डॉ. एस. एन. मुखर्जी (Dr. S.N Mukherji) के अनुसार – “संगठन कार्य करने की मशीन हैं जिसका मुख्य उद्देश्य व्यवस्था करने से हैं ताकि सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया जा सकें।”

संगठन संबंधित कार्य – Functions of Organization

संगठन के कार्यों को विस्तृत रूप से निम्न बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता हैं –

1.कार्य को सरल और लाभप्रद बनाना – एक उचित और सुनियोजित संगठन प्रशासनिक कार्यों को सरल बना देता हैं। एक अच्छा संगठन कार्यकर्ताओं की योग्यता एवं अनुभव का उचित तरीक़े से लाभ उठाता हैं एवं उनके श्रम को उचित दिशा प्रदान करता हैं।

2. मूल्यवान एवं चरित्रवान कर्मचारियों का निर्माण – एक संगठन अपने कार्यों के उद्देश्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ ऐसे व्यक्तियों एवं कर्मियों का भी निर्माण करता है जिनमें संगठन को आगे ले जाने या उसका विकास करने का सामर्थ्य होता हैं।

3. सृजनात्मकता (Creativity) का विकास – संगठन समाज की बदलती परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करते रहता हैं। जिससे उस संगठन की आयु और मांग समाज मे बढ़ जाती हैं।

4. संसाधनों का उचित उपयोग – एक अच्छा संगठन अपने पास उपलब्ध संसाधनों (Resources) का उचित उपयोग करता हैं जिससे निवेश किये गए सम्पूर्ण मूल्य से लाभ अर्जित किया जा सकें और संगठन को मजबूत बनाया जा सकें।

5. समन्वय स्थापित करना – एक उचित और शक्तिशाली संगठन वहीं होता है जिसमें संगठन के सदस्यों के मध्य समन्वय हो। समन्वय करने का कार्य संगठन का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति होता हैं। जो संगठन के समस्त सदस्यों के मध्य समन्वय की स्थापना करता हैं। जिससे परस्पर किसी भी दो कर्मचारियों में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

6. आर्थिक योजना तैयार करना – आर्थिक योजना तैयार करना भी संगठन का मुख्य कार्य होता हैं। किसी कार्य को पूर्ण करने में आवश्यक मूल्य का ब्यौरा तैयार करना और उस मूल्य का सही जगह उपयोग करना भी इसी का कार्य होता हैं।

7. कार्यों में अंतःसंबंध स्थापित करना – एक अच्छा संगठन अपने समस्त कार्यों को आपस मे जोड़के चलता हैं। जिससे किसी एक कार्य को पूर्ण किये गए कौशल का उपयोग दूसरे कार्य को पूर्ण करने में किया जा सकें। ऐसा करने से कर्मचारियों के मनोबल में भी वृद्धि होती हैं। जिससे सगठन के उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकें।

निष्कर्ष – Conclusion

संगठन कई व्यक्ति से मिलके बना एक समूह होता हैं। जिसका नेतत्व उचित हाथों में होना आवश्यक होता हैं। एक संगठन में सम्मलित व्यक्तियों में विभिन्न असमानताएं होने के बाद भी वह समस्त व्यक्ति किसी निश्चित उद्देश्य की प्राप्ति करने हेतु निरंतर क्रियाशील रहते हैं। एक संगठन में उचित नेतृत्व और समन्वय का भाव होना अत्यंत आवश्यक हैं।

संगठन को कई भागों में विभक्त किया जा सकता हैं। जैसे कई संगठन समाज के हित में भी हो सकते हैं और अहित में भी हो सकते हैं। किसी संगठन की विचारधारा सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी हो सकती हैं। तो दोस्तों आज आपने जाना कि संगठन क्या हैं? (Organization Meaning in Hindi) हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो। अपने विचारों को प्रस्तुत करने हेतु कमेंट बॉक्स का उपयोग अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *