कूटनीति क्या हैं -What is Diplomacy

कूटनीति (Diplomacy) एक प्रक्रिया हैं जिसमें नीति या योजना निर्माण कर विरोधी पक्ष से अपनी बात मनवाई जाती हैं। भारत की राजनीति में कूटनीति के गुरु के रूप में चाणक्य को स्वीकार किया जाता हैं। उन्हें कूटनीति के पिता के रूप में स्वीकार किया जाता हैं। भारतीय कूटनीति के जनक चाणक्य ने कूटनीति के 4 सिद्धांतों का प्रतिपादन किया था – साम, दाम, दण्ड, भेद अर्थात समझाना, प्रलोभन देना, शक्ति दिखाना तथा फुट डालना।

वह कूटनीति के इन सिद्धांतों का पालन करने के पक्षधर थे। कूटनीति में विरोधी पक्ष से युद्ध ना करके उसको मानसिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जाता हैं। शीत युद्ध में सोवियत संघ का विघटन होना अमेरिका की कूटनीति में कुशलता को दर्शाता हैं। आज हम इसी संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कारिंगे की कूटनीति क्या हैं What is Diplomacy.

कूटनीति (Diplomacy) क्या हैं?

कूटनीति (Diplomacy) क्या हैं?

कूटनीति एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे विरोधी पक्ष में भय का वातावरण उत्त्पन्न करने का प्रयास किया जाता हैं। सामान्यतः कूटनीति का प्रयोग एक देश दूसरे देश से अपनी बात या अपनी मांगे मनवाने के लिए करते हैं। कूटनीति बुद्धिजीवियों का एक शस्त्र है जिसके द्वारा वह अपने विरोधियों को परास्त करने की नीतियों का निर्माण करते है। यह एक प्रकार की ऐसी नीति है जिसमें विरोधी पक्ष से बिना युद्ध किये उनसे अपनी मांगे मनवा ली जाती है और अपने देश के हितों की पूर्ति की जाती हैं। कूटनीति करने के कई रास्ते होते है। इनमें से मुख्य नीति दोस्ती की है इसमे एक देश दूसरे देश से दोस्ती करके अपनी मांगे मनवाते हैं। जिससे वह अपने राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक हितों की पूर्ति करते हैं।

वर्तमान समय मे कूटनीति सभी देशों का एक महत्वपूर्ण साधन हैं जिससे वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। सामान्यतः यह देखा जाता है कि एक देश अपने विरोधी देश की संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा मे आलोचना करता हैं। इसके द्वारा देश अपने विरोधी देश को विश्वभर में अलग-थलग करने का प्रयास करता हैं जिससे वह असहाय पड़ जाए और वह अपनी नीतियों का भली-भांति क्रियान्वयन कर सकें।

कूटनीति बुद्धिजीवियों का वह कौशल है जिससे वह अन्य देशों की नीति एवं योजनाओं को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। कूटनीति के उद्देश्यों और इसकी विशेषता यही हैं कि कूटनीति Diplomacy के द्वारा अन्य देश की राजनीति को प्रभावित करने का कार्य किया जाता है। देश अपने-अपने राजदूतों से दूसरे देशों की गतिविधियो एवं नीतियों का पता लगाकर अपनी विदेशनीति का निर्माण करते है जिससे उन्हें अपने हितों की पूर्ति करने में सरलता होती हैं।

कूटनीति और विदेश नीति

कूटनीति एक मार्ग है जिसके द्वारा विदेश नीति का निर्माण किया जाता है। कूटनीति और विदेश नीति में घनिष्ठ संबंध होता हैं, दोनों की एक सिक्के के दो पहलू है। जब कोई देश अपने हितों की पूर्ति करता है तो वह यह सब विदेश नीति के आधार पर ही करता है। विदेश नीति को सफल बनाने का कार्य उसकी कूटनीति करती हैं। जिस देश की जितनी अच्छी कूटनीति होगी उस देश के उतने अच्छे संबंध होंगे दूसरे देशों के साथ। विदेश नीति और कूटनीति में सबसे बड़ी समानता यह है कि इन दोनों का उपयोग राष्ट हित हेतु किया जाता हैं।

कूटनीति का लक्ष्य एवं उद्देश्य

कूटनीति का लक्ष्य सामान्यतः अपने हितों एवं आवश्यकताओं की पूर्ति करना होता है। विश्व मे अपनी स्थिति को मजबूत बनाना कूटनीति का महत्वपूर्ण कार्य हैं। यह सभी कार्य इस हेतु किये जाते हैं क्योंकि इसके द्वारा एक देश दूसरे देश से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करवाता हैं। जिससे उसका देश आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत होता हैं। वर्तमान समय मे यह देखा जाता हैं कि जिस देश की आर्थिक, भौगोलिक, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीति स्थिति जितनी मजबूत होती है वह उतना अपने निर्णयों से विश्व को प्रभावित करता हैं।

सोवियत संघ के विघटन के पश्चात विश्व में अमेरिका एक महाशक्ति के रूप में उभरा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी उसकी स्थिति काफी मजबूत है। जिस कारण अमेरिका के चुनाव में विश्वभर की नजर होती है। इतिहास उठाकर देखें तो यह साफ हो जाता है कि अमेरिका विश्व की राजनीति को प्रभावित करते आ रहा है यह उसकी कूटनीति (Diplomacy) का सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों जब कोई देश बिना किसी युद्ध के ही अपनी बात उस देश से मनवा लेता हैं तो वह उसकी कूटनीति की जीत होती हैं क्योंकि यह जीत उसे हथियारों के द्वारा नही बल्कि उसकी नीतियों के द्वारा मिलती है और यही उसकी वास्तविक शक्ति होती हैं। वर्तमान समय में कूटनीति सभी देशों का प्रमुख हथियार हैं जिससे वह अपने पड़ोसी देशों को प्रभावित करते हैं। भारत का आतंकवाद को लेकर विश्वभर में पाकिस्तान को अलग-थलग करना उसकी कूटनीति हैं और भारत अपनी इस कूटनीति में सफल रहा हैं। दोस्तों आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि कूटनीति क्या हैं What is Diplomacy. आपको हमारी यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अभी शेयर करें ताकि वह भी इस संबंध में जान सकें और अपने सुझाव हेतु हमे कमेंट करें।

संबंधित पोस्ट – गुटनिरपेक्ष आंदोलन Non aligned movement क्या हैं?

Previous articleगुटनिरपेक्ष आंदोलन क्या हैं? Non aligned Movement in Hindi
Next articleजातिवाद (Casteism) क्या हैं ?
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम पंकज पालीवाल है, और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ. मैंने एम.ए. राजनीति विज्ञान से किया हुआ है, एवं साथ मे बी.एड. भी किया है. अर्थात मुझे S.St. (Social Studies) से जुड़े तथ्यों का काफी ज्ञान है, और इस ज्ञान को पोस्ट के माध्य्म से आप लोगों के साथ साझा करना मुझे बहुत पसंद है. अगर आप S.St. से जुड़े प्रकरणों में रूचि रखते हैं, तो हमसे जुड़ने के लिए आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here