मानव व्यवहार का मनोविज्ञान |Psychology of Human Behavior in Hindi

मानव व्यवहार Human Behavior का मनोविज्ञान में व्यक्तियों के व्यवहार का अध्ययन मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों के आधार पर किया जाता हैं। जिसमें व्यक्ति के व्यवहार को उसके मन एवं आत्मा के मध्य मिश्रण करके देखा जाता हैं। सामान्यतः हम इसको समझने का प्रयास करें तो आप और हम अन्य व्यक्तियों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हमारा मन या मष्तिस्क उनके बारे में सोचता हैं।

जिसका आशय हैं कि हमारे व्यवहार को पूर्ण रूप से हमारा मस्तिष्क या मन ही नियंत्रण करता हैं। हम कैसे चलते हैं, कैसे उठते हैं, कैसा सोचते हैं या कैसा बोलते हैं यह सब हम जो भी व्यवहार प्रदर्शित करते हैं इसको समझना ही मानव व्यवहार का मनोविज्ञान हैं। Psychology में Human Behavior के अध्ययन से हम व्यक्ति के व्यवहार के पीछे के कारणों को आसानी से समझ सकते हैं।

psychology of human behavior hindi

सामान्यतः इस मनोविज्ञान के अंतर्गत व्यक्ति के व्यवहार के कारणों को जानने का प्रयास किया जाता हैं। जिसमें व्यक्तियों को परिस्थिति के अनुसार भिन्न-भिन्न व्यवहार करने कारणों का भी विश्लेषण किया जाता हैं। तो दोस्तों चलिए आज हम इसी संदर्भ में जानते है कि मनोविज्ञान में मानव व्यवहार क्या हैं? psychology of Human Behavior in Hindi

मानव व्यवहार |Psychology of Human Behavior in Hindi

मनोविज्ञान में मानव व्यवहार मनोविज्ञान की ही एक शाखा हैं जिसके अंतर्गत मानव व्यवहार का अध्ययन मनोवैज्ञानिक सिद्धांतो के आधार पर किया जाता हैं। इसके अंतर्गत मनुष्यों के व्यवहार के कारणों का विश्लेषण किया जाता हैं। इस अध्ययन की सहायता से इस बात का अध्ययन किया जाता हैं कि व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में कैसा व्यवहार किया और क्यों किया या उसके पीछे के कारण क्या थे।

इसकी सहायता से व्यक्ति के व्यवहार का अध्ययन पूर्ण रूप से किया जाता हैं। जिसमें उसके व्यवहार के पीछे के सभी कारणों का उचित विश्लेषण किया जाता हैं। जिससे उसके व्यवहार में उचित परिवर्तन किया जा सकें। इस मनोविज्ञान का उपयोग लगभग सभी प्रक्रियाओ में किया जाता हैं। जैसे- इंटरव्यू, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मनोविज्ञान प्रयोगशाला, जासूसी आदि।

आप इंटरनेट, टीवी या अपने दोस्तों से Psychology Facts के बारे में सुनते रहें होंगे जिसमें अनेकों ऐसे Psychological Facts बताए गए होते हैं। जिसे पढ़ के आपको यह महसूस होता हैं कि हाँ बात तो सही हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो वह सब बातें Human Behavior के अध्ययन से ही निकल के आती हैं। जो कि औसतन सभी लोग महसूस करते हैं। जैसे- पढ़ाई करते समय नींद आना या अपने लाइफ पार्टनर के साथ अन्य सभी बातों को भूल जाना आदि।

मनोविज्ञान में मानव व्यवहार का अध्ययन होना एक आम बात हैं जिस कारण मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान भी कहा जाता हैं। सामान्यतः मानव व्यवहार पर पर्यावरण और वंशानुक्रम दोनों तत्वों का प्रभाव पड़ता हैं। किसी व्यक्ति के व्यवहार करने का कारण में उसके पिता या पिता के पिता का वंश की आदतें और उसके निवास स्थान के आस-पास के माहौल या वातावरण का प्रभाव निश्चित रूप से पड़ता हैं।

मनोविज्ञान में Human Behavior की विशेषता

मनोविज्ञान में Human Behavior को हम निम्नलिखित तथ्यों के माध्यम से समझ सकते हैं –

1. मानव व्यवहार के मनोविज्ञान में Psychology Theories का उपयोग किया जाता हैं। जैसे- SR Theory, RS Theory, Maslow Theory आदि।

2. मनोविज्ञान में मानव व्यवहार के अंतर्गत मानव के व्यवहार का अध्ययन किया जाता हैं।

3. इसके अंतर्गत व्यक्ति के व्यवहार के पीछे के कारणों को जानने और समझने का प्रयास किया जाता हैं।

4. इसके माध्यम से मानव व्यवहार की भविष्यवाणी उचित रूप से की जा सकती हैं।

5. इसके अध्ययन से पता चलता हैं कि व्यक्ति परिस्थिति के अनुसार भिन्न-भिन्न व्यवहार करता हैं।

6. इसके अध्ययन से यह भी पता चलता हैं कि व्यक्ति प्रत्येक व्यक्ति के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकता।

Human Behavior से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक तथ्य

● व्यवहारिक अध्ययन के अनुसार व्यक्ति शावर लेते समय अधिक Creative Thinking करने लगता हैं।

● अधिकतर लोग पुराने गाने सुनते समय उदास हो जाते हैं।

● व्यक्ति वातावरण एवं व्यक्तियों के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करने लगता हैं।

● हम सदैव उन लोगों के साथ अधिक खुश रहते हैं जो हमारी हर एक बात जानते हो।

● कोई भी खुशी या दुख का प्रभाव व्यवहार में 9 दिन तक अधिक देखने को मिलता हैं।

● नए कपडे या वस्तु पहनने पर व्यक्ति खुद को दूसरों से भिन्न और स्मार्ट समझता हैं।

● व्यक्ति जब किसी वस्तु को अधिक समय तक देखें रहता हैं तो वह उसके ख्यालों में खोने लगता हैं।

● व्यक्ति का व्यवहार सुख और दुख में भिन्न-भिन्न होता हैं।

● हम उन लोगों से अधिक प्रसन्न रहते हैं जो हमें भली-भांति जानते हो।

● यदि कोई हमारी तारीफ करता हैं तो हमारी बॉडी लैंग्वेज चेंज होने लगती हैं।

● जो व्यक्ति अधिक सोचता हैं ऐसे व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते हैं और ऐसे लोग अकेला रहना पसंद करते हैं।

● जिन व्यक्तियों का IQ अधिक होता हैं वह व्यक्ति शोर-शराबा पसंद नहीं करते।

जानें – IQ Test क्या हैं और कैसे करें?

निष्कर्ष – Conclusion

मनोविज्ञान में मानव व्यवहार अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसके अंतर्गत व्यक्ति के व्यवहार का अध्ययन किया जाता हैं। इसके अंतर्गत क्यों, क्या और कैसे संबंधित प्रश्नों के उत्तर मनोवैज्ञानिक सिद्धांतो की सहायता से प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अंतर्गत मनोवैज्ञानिक सिद्धांतो का उपयोग कर मानव व्यवहार को समझने का प्रयास किया जाता हैं।

मानव व्यवहार का अध्ययन करना समाज की स्थिति को समझने और उसका आकलन करने में सहायता मिलती हैं। तो दोस्तों आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि मनोविज्ञान में मानव व्यवहार क्या हैं? (Psychology of Human Behavior in Hindi) हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो। इस पोस्ट से संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए कमेंट अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *